फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंदिरों और मार्गों पर रहेगी पुलिस की नजर...दौड़ेगी 112

Mon, 22 Jul 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सावन मास में शिव मंदिरों में जलाभिषेक के साथ भजन कीर्तन भी होता है। साथ ही पूरे माह कांवड़ में जल भरकर लोग भगवान शिव को जलाभिषेक करते हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिरों पर थानों के अलावा विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही खुफिया विंग भी हर गतिविधि पर नजर रखेगी। संबंधित थाने की पुलिस अपने क्षेत्र के प्रमुख शिवमंदिर पर तैनात रहेगी। पूजा संपन्न होने तक फोर्स मुस्तैद रहेगी। अधिकारी पल-पल की रिपोर्ट लेते रहेंगे।

सावन माह भगवान शिव का माह माना जाता है, जो सोमवार से शुरू होकर पूरे माह चलेगा। लोग भगवान शिव की पूजा और अराधना करते हैं। सोमवार को भारी भीड़ होती है। इसके लिए मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। स्थानीय थाने की पुलिस के साथ ही सिविल में भी महिला और पुरुष पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। महिलाओं के कलश यात्रा के साथ-साथ पुलिस मौजूद रहेगी। जिससे कोई कुछ अभद्रता न कर सके। इसमें मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में विशेष निगाह रखी जाएगी। वहीं स्थानीय खुफिया विंग पहले से ही अलर्ट है। इस संबंध में एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि सावन माह में मंदिरों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। स्थानीय थानों की पुलिस के अलावा सादे वर्दी में भी पुलिस तैनात रहेगी। संदिग्ध दिखने वालों से पूछताछ करने के साथ ही कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही अगर कोई विवाद करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल-112रहेगी अलर्ट

सावन माह में जिले के प्रमुख मंदिर जहां मेला और सोमवार को पूजा में भीड़ अधिक होती है, उस रूट पर डायल-११२ लगातार रनिंग में रहेगी। इसके पीछे यह उद्देश्य है कि अगर कोई हादसे का शिकार हो तो उसे पहुंचाया जाए। साथ ही माहौल बिगाडऩे या फिर विवाद करने वालों पर तत्काल पकड़कर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें