फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राप्ती नदी के किनारे उतराया मिला युवक का शव

Mon, 22 Jul 2024 03:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सकारपार। खेसरहा थाना क्षेत्र के बंजरहा बुजुर्ग गांव के पश्चिम रविवार सुबह राप्ती नदी के किनारे उतराया हुआ युवक का शव मिला। खेसरहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के बांसी-पनघटिया बांध स्थित बंजरहा बुजुर्ग गांव के पश्चिम तरफ रविवार सुबह आठ बजे के करीब कुछ लोग राप्ती नदी के बांध की तरफ टहल रहे थे। अचानक किसी की नजर नदी के किनारे उतराये हुए शव पर पड़ी। लोगों ने शव की जानकारी प्रधान को दी। प्रधान जय प्रकाश यादव मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना चौकी प्रभारी सकारपार को दी। मौके पर सीओ बांसी सतीश चंद्र पांडेय, बांसी कोतवाली प्रभारी बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ए एवं फॉरेंसिक टीम पहुंच ने कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में खेसरहा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर मृतक के परिवार के लोग उपस्थित हो गए। शव पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


मिश्रौलिया थाना क्षेत्र का है मृतक

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नगपरा गांव निवासी मनोज राजभर (22) पुत्र राजेंद्र के रूप में लाश की पहचान की गई। मृतक ममोज रोजी रोजगार के सिलसिले से दिल्ली में रहता था। बताया जा रहा है कि वह अभी एक माह पहले घर से दिल्ली गया था। और पुन: दिल्ली से गांव के लिए आ रहा था । इसी बीच 19 जुलाई शुक्रवार को बांसी कस्बे के राप्ती नदी के उपर बने पुल से नदी में छलांग लगा दिया। सूचना पर तत्काल बांसी पुलिस गई और स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से शव को ढूंढने की कोशिश की लेकिन शव का पता नहीं चला। मृतक मनोज अपने पिता राजेंद्र के तीन संतानों में मझला पुत्र था। मृतक मनोज की शादी एक वर्ष पूर्व हुई है। इसके पास अभी कोई बच्चे नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें