फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गांव-गांव पहुंची पुलिस की टीम, बुजुर्गों और दिव्यांगों का जाना हाल

Wed, 29 Jul 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत छह थाना क्षेत्रों में जनसंवाद, सरकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन

पुलिस ने भरोसा बढ़ाने के साथ आपात स्थिति में तत्काल संपर्क करने की अपील की
सिद्धार्थनगर। जिले में कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत बृहस्पतिवार को छह थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने गांवों और कस्बों में पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनी गईं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साइबर अपराध से बचाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।
गोष्ठियों में करीब 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और कुशलक्षेम की जानकारी ली गई। अधिकांश ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है और उनके परिवार में किसी प्रकार की विशेष समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर ठगी से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। उसका बाजार थाना क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बताया गया कि सीपीयू के माध्यम से बुजुर्गों से नियमित संपर्क, दिव्यांगजनों की सहायता, खोया-पाया केंद्र का संचालन और नशा और साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें