फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दिव्यांग और बुजुर्गों से संवाद कर पुलिस ने जानीं समस्याएं

Wed, 16 Sep 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भड़रिया गांव में कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत ग्रामीणों को जानकारी देते पुलिस
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत त्रिलोकपुर और मोहाना थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस दाैरान शासन की जनकल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जागरूक किया। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के सोहना गांव में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में गोष्ठी हुई। इसमें बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है और परिवार में किसी तरह की समस्या नहीं है।
वहीं, मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाना बाजार में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों से संवाद किया।
दोनों स्थानों पर ग्रामीणों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा किसी समस्या या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रामीणों ने पुलिस के जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें