डुमरियागंज। भवानीगंज थाना पुलिस ने बुधवार को सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के तहत क्षेत्र के भड़रिया गांव में जनसंवाद और जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं, आवश्यकताएं और कुशलक्षेम की जानकारी ली।
गोष्ठी में करीब 70 वर्ष आयु के सात बुजुर्गों समेत अन्य ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है और परिवार में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।