तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ढेबरुआ-बेवा रोड पर स्थित बूढ़ी राप्ती नदी के तट पर स्थित मुंहचुरवा घाट से बीते 31 अगस्त को लापता ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में पुलिस खाली हाथ है। हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के सात दिन बाद भी खुलासा न होने से परिजन में नाराजगी है। उन्होंने हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। इटवा थाना क्षेत्र के कपियवा के रहने वाले हरिश्चंद्र (40) पुत्र राम गुलाम ई-रिक्शा चलाता था। 30 अगस्त की रात लगभग 11 बजे अपनी पत्नी माया से मुंबई से आने वाली से सवारी लाने की बात कहकर बढ़नी चला गया। रात लगभग साढ़े 12 बजे रात्रि मुंहचुरवा घाट के दक्षिण-पश्चिम छोर पर पुलिस कर्मियों ने जांच किया तो उन्हें वहां खून के छींटे नजर आए और तलाश करने पर एक मोबाइल मिला।
पुलिस ने मोबाइल से उसकी शिनाख्त कर पत्नी को सूचना दी। एक सितंबर की सुबह तुलसियापुर-कठेला मार्ग पर बूढ़ी राप्ती नदी पर तिरछहवा गांव के पास सोनबरसा में बने पुल के नीचे ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की लाश को देखकर पुलिस को सूचना दी। लाश की शिनाख्त ई-रिक्शा चालक हरिश्चंद्र के रूप में की गई। ा