फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन लाख किसानों को मिली 60 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि

Wed, 19 Nov 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नौगढ़ ब्लाक सभागार में पीएम किसान संमान निधि वितरण का लाइव प्रसारण देखते किसान एवं मौजूद अधिकार
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के नौगढ़, बर्डपुर, शोहरतगढ़, उसका बाजार, बांसी, लोटन, मिठवल आदि 14 विकास खंडों समेत शहरी क्षेत्र के किसानों को बुधवार को सम्मान निधि की किस्त मिली।
विज्ञापन

करीब तीन लाख किसानों के खातों में दो हजार रुपये की दर से करीब 60 करोड़ रुपये बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में धनराशि भेजी गई है। इसका विधिवत कार्यक्रम पीएम नरेंद्र मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बटन दबाकर किया। सदर ब्लाक परिसर में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किसानों ने देखा। सहायक विकास अधिकारी राहुल सिंह के अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदर क्षेत्र किसानों ने लाइव प्रसारण देखकर खुशी का इजहार किया। एडीओ एजी ने कहा कि रबी पीक सीजन में सम्मान निधि का पैसा आने से किसान अपने खेतों की जुताई और खाद-बीज की आसानी से खरीदारी कर सकेंगे। इससे खेतों में पैदावार बढे़गी। वहीं किसान आत्मनिर्भर भी बनेंगे। ्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें