भनवापुर क्षेत्र के पेंडारी मुस्तहकम में नाइट ब्लड सेंपलिंग करते स्वास्थ्य विभाग की टीम के लोग।
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के पेंडारी मुस्तहकम गांव में सोमवार और मंगलवार को नाइट ब्लड सैंपलिंग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गांव के 295 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए।
अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा के निर्देश पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी के अगुवाई में टीम ने रात नौ बजे से रात 11 बजे तक गांव के कुल 295 लोगों का सैंपल लिया गया। एलटी प्रिंस पांडेय ने बताया कि फाइलेरिया के संभावित लक्षणों के मरीजों के ब्लड सैंपल का स्लाइड बना कर जिले पर भेजी जाएगी।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि फाइलेरिया के विषाणु रात में जब शांत वातावरण होता है तभी सक्रिय होते हैं, इसलिए रात में ही फाइलेरिया से संभावित मरीजों के रक्त का नमूना लिया जाता है। रिपोर्ट आने पर मरीज को सूचना देकर दवा शुरू की जाती है।