राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हुआ चयन। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। जिले के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के लिए चयन हुआ है। बालक वर्ग सब जूनियर में तेजस सिंह, जूनियर में फैसल, दिलेर मौर्या और सीनियर में शनि कन्नौजिया, राजेश कुमार चुने गए हैं।
बालिका वर्ग सब जूनियर में दिव्यांशी, हिमांशी, विद्या श्रीवास्तव, कैडेट वर्ग में रिया, वैष्णवी श्रीवास्तव खुशी कुमारी, खुशी वाल्मीकि का चयन किया गया है। जूनियर में साक्षी वर्मा और सीनियर में वर्तिका गौर का चयन किया गया है।
यह खिलाड़ी दो अगस्त 2026 तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह ने चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी अनुशासन, मेहनत और लगन के बल पर प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और जनपद का नाम गौरवान्वित करेंगे। जिला ताइक्वांडो सचिव विद्यासागर साहनी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि निरंतर प्रशिक्षण, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।