फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क पर कूड़े का ढेर, गंदे पानी से होकर गुजर रहे विद्यार्थी

Fri, 23 Oct 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। विकास खंड बढ़नी के ढेकहरी बुजुर्ग चौराहे से स्कूल तक जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी और जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी और कूड़े के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। इससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। आलोक, राजकुमार, धर्मेंद्र और इम्तियाज समेत अन्य ग्रामीणों ने कूड़ा हटवाने, नालियों की सफाई कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो परेशानी और बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार विभाग से जल्द कार्रवाई कर रास्ते को साफ कराने और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें