फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सवा करोड़ से बदलेगी मंदिर स्थल की सूरत

Thu, 20 Nov 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में स्थित भिरिण्डा समय माता स्थल। संवाद
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के प्रस्ताव पर शोहरतगढ़ में स्थित भिरिंडा समय माता स्थल के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग ने स्वीकृति दे दी है। लगभग सवा करोड़ रुपये से मंदिर की सूरत बदली जाएगी। श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था अन्य कार्य किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन

यह जानकारी विधायक ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उत्तर प्रदेश शासन के उप सचिव संजीत कुमार श्रीवास्तव ने पर्यटन विभाग के महानिदेशक को पत्र लिखकर शोहरतगढ़ में स्थित भिरिंडा समय माता स्थल का पर्यटन विकास के लिए प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिलने की जानकारी दी है। पत्र में उन्होंने बताया कि विनय वर्मा के प्रस्ताव पर शोहरतगढ़ में स्थित भिरिंडा समय माता स्थल के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग की ओर से 116.22 लाख रुपये स्वीकृत हुए है।
इस संबंध में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बताया कि उनके के प्रस्ताव पर शोहरतगढ़ में स्थित भिरिंडा समय माता स्थल के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए शासन की ओर से धन स्वीकृत होने से मंदिर स्थल पर पर्यटन सुविधाएं बढ़ेंगी। इसके अलावा दो अन्य प्राचीन मंदिरों के विकास भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें