सिद्धार्थनगर। जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रों की द्वितीय चक्र की बुकिंग करने वाले किसानों को कृषि यंत्रों के लिए शुक्रवार को ई-लॉटरी निकाली जाएगी। इन किसानों ने कृषि विभाग के पोर्टल पर 15 से 29 अक्तूबर 2025 तक अनुदान पर कृषि यंत्रों को क्रय करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। वह किसान 21 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट सभागार में कृषि यंत्रों की ई-लाॅटरी कार्यक्रम में उपस्थित हो। जो कृषक किसी कारणवश उक्त तिथि को ई-लाॅटरी में उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें ई-लाॅटरी में उपस्थित किसान भाइयों और समिति की ओर से की गई ई-लाटरी की चयन प्रक्रिया से सहमत माना जाएगा। उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।