फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़ती गलन से ठिठुरे लोग, अलाव बना सहारा

Tue, 30 Dec 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। क्षेत्र में शीतलहर और गलन लगातार बढ़ती जा रही है। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह और देर शाम कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों से निकलने को मजबूर तो हैं लेकिन ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम न होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। चौक-चौराहों, बस स्टैंड और बाजारों में लोग अलाव जलाकर किसी तरह ठंड से राहत पाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड के कारण दिहाड़ी मजदूरों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय कोहरा छाए रहने से दृश्यता भी कम हो जा रही है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की संख्या नाकाफी है।
लोगों ने नगर पंचायत व प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की संख्या बढ़ाने, जरूरतमंदों को कंबल वितरण कराने और ठंड से बचाव के अन्य उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें