भारतभारी। नगर पंचायत क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए अलाव जलाए गए हैं। सोमवार की रात में ईओ राजन गुप्ता ने नगर में चिह्नित जगहों पर जल रहे अलाव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी देते हुए राजन गुप्ता ने बताया कि पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में 15 जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। इसमें अमौना पांडेय स्थित शिव मंदिर, आजाद नगर, बढ़नी, करई भारी, कराई बनिया, नगर पंचायत कार्यालय, मोतीगंज पुलिस बूथ, भारतभारी हनुमान मंदिर के सामने अलाव जलाया जा रहा है।
नगर पंचायत कर्मी की देखरेख में इन सभी जगहों पर अलाव जलाया जा रहा। मोतीगंज में मुसाफिरों के लिए 10 बेड का रैन बसेरा बनाया गया है, जहां अलग से अलाव की व्यवस्था की गई है।