बांसी कस्बा स्थित राप्ती नदी के रानी मोहभक्त घाट किनारे क्षत-विक्षत हालत में पड़ीं मां दुर्गा क
बांसी। छठ घाट के बगल में मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए कृत्रिम पोखरे में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की क्षतिग्रस्त मूर्तियों के अवशेष पानी में उतराया और आसपास बिखरी पूजन सामग्री देखकर लोगों ने नाराजगी जताई। अमय पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इस मामले में एसडीएम विश्वामित्र सिंह से शिकायत कर नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की मूर्तियों के अवशेष इस तरह खुले में पड़े रहना धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने प्रशासन से मूर्तियों के अवशेषों को उचित तरीके से निस्तारित कराने की मांग की। शिकायत करने वालों में सरदार करन सिंह, शिवांशु कुमार, दिलीप गौड़, मलखान निषाद, अरविंद कुमार, पवन तिवारी और गौरव वर्मा शामिल रहे।
दुर्गा पूजा के बाद नगर पालिका प्रशासन छठ पूजा की तैयारियों में जुट गया था। अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह यादव को निर्देश दिए गए हैं कि मूर्तियों के अवशेषों को पानी में पूरी तरह डुबाने या मिट्टी से ढकने की व्यवस्था कराई जाए, ताकि वे खुले में दिखाई न दें।
- विश्वामित्र सिंह, एसडीएम