फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खाद का वितरण नहीं होने से लोग परेशान, बुवाई अटकी

Mon, 01 Dec 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के जखौलिया समिति पर यूरिया खाद व डाई वितरण नही होने से आक्रोशित ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
शोहरतगढ़। क्षेत्र के जखौलिया समिति पर यूरिया और डाई होने की उपलब्धता के बाद भी किसान इसके लिए परेशान हैं। इसकी वजह से किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। सुबह से शाम तक वे समितियों का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान हरिहर चौधरी, शेरूल्ला,तौलेश्वर, राधेश्याम, जोगिंदर, करीमुल्ला, वहाब, नाजिम आदि ने कहा कि पिछले 10 दिन से यूरिया और डाई के लिए समिति का चक्कर काट रहे हैं। समिति पर यूरिया रखा हुआ है, मगर वितरण नहीं हो पा रहा है। खाद पाने की आस में सहकारी समिति के पास सुबह से शाम तक बैठे रह जाते हैं।
काफी इंतजार के बाद खाद न मिलने पर निराश होकर वापस घर चले जा रहे हैं। समय से यूरिया और डाई नहीं मिलने से गेहूं की बुवाई पिछड़ती जा रही है। समय से बुवाई नहीं हुई तो पैदावार कम होगी।
विज्ञापन

नहीं फीड हुआ स्टॉक : बात दें कि पिछले दिनों सचिव द्वारा किसानों के साथ बदसलूकी और खाद वितरण में लापरवाही की शिकायत पर मौके पर जांच करने पहुंचे अपर जिला सहकारी रमेशचंद्र कन्नौजिया ने सचिव अनिल मिश्रा को हटाने के निर्देश दिए थे। सोमवार को सचिव शिवकुमार ने चार्ज लिया तो समिति पर किसानों की भीड़ जुट गई। उन्हें लगा कि खाद वितरण होने जा रहा है।
एडीओ कोऑपरेटिव प्रदीप कुमार ने वितरण रजिस्टर व स्टाॅक की जांच की और चले गए। खाद बंटने की आस में सुबह से बैठे किसानों को स्टॉक फीड न होने से घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें