फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गर्मी व उमस से बेहाल रहे लोग

Thu, 25 Sep 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

सिद्धार्थनगर में पिछले एक सप्ताह से उमस भरी भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित किया है। तापमान 34 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है और बारिश न होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगे और गर्मी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर। पिछले एक सप्ताह से खिल रही धूप से लोगाें को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पूरे दिन सड़कों पर सन्नाटा रहा। बृहस्पतिवार को तापमान 34 डिग्री से अधिक होने से लोग पूरी तरह से बेहाल रहे। उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है।
विज्ञापन

धूप की कड़ी तपिश लोगों को परेशान कर रही है। बादलों और धूप की आवाजाही के बीच धीरे-धीरे बढ़ रही उमस भरी गर्मी लोगों को हाल से बेहाल कर दिया है। न तो बारिश हो पा रही है और न ही उमस कम हो रही है। बृहस्पतिवार का दिन उमस भरी व भीषण गर्मी के बीच दिन गुजरा है। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा है और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया।
सुबह से शाम तक दिन भर बार-बार आसमान में बादल आते रहे और बार-बार धूप खिलती रही, जिससे हर कोई परेशान नजर आया। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे और भी गर्मी पड़ेगी। इससे उमस बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें