फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुर्गापूजा और दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठक

Thu, 01 Oct 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे धीमी आवाज में बजाने और प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के निर्देश
विज्ञापन

डुमरियागंज। दुर्गापूजा, दशहरा और रामलीला को लेकर भवानीगंज थाने में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले आयोजक, जुलूस आयोजक, डीजे संचालक और क्षेत्र के संभ्रांत लोग शामिल हुए। पुलिस ने सभी से त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की।
बैठक में आयोजकों को शासन की गाइडलाइन और अधिकारियों के निर्देशों की जानकारी दी गई। पुलिस ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान ऐसी कोई गतिविधि न हो, जिससे किसी संप्रदाय की भावनाएं आहत हों। डीजे निर्धारित और धीमी आवाज में बजाने तथा तेज बेस और कंपन वाली ध्वनि से बचने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखने को कहा गया। फायर सिलिंडर की व्यवस्था नहीं होने पर बाल्टी में पानी और बालू रखने की सलाह दी गई, ताकि आपात स्थिति में तत्काल बचाव किया जा सके। जुलूस के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. राकेश दुबे, राजेंद्र प्रसाद दुबे, संजय कुमार, विजय राम, राम नरेश, राम राज, राधेश्याम वर्मा, हरीश कुमार, यमुना पासवान, दुर्गेश समेत पुलिसकर्मी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें