बांसी। समाजसेवी जितेंद्र कुमार पांडेय ने बनकटा स्थित प्राथमिक विद्यालय की दयनीय स्थिति को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद से ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत कर विद्यालय की मरम्मत व उच्चीकरण करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि खेसरहा विकास क्षेत्र के बनकटा प्रथम के प्राथमिक विद्यालय की हालत बहुत ही खराब है। बारिश के दौरान विद्यालय व रसोई घर में पानी भर जाता है, जिससे बच्चों व शिक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदारों से विद्यालय का मरम्मत और उच्चीकरण किए जाने की मांग की है।