भनवापुर क्षेत्र के पीएचसी तरहर में मरीज देखते डॉ. आशीष सत्यार्थी। संवाद
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में खांसी व गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द, त्वचा रोग आदि के कुल 123 मरीजों का इलाज कर निशुल्क दवाएं दी गईं।
पीएचसी तरहर में डॉ आशीष सत्यार्थी ने 43 मरीजों, पीएचसी बिजौरा में डॉ. इशदेव आर्य ने 38 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा तथा पीएन तिवारी ने कुल 42 मरीजों का इलाज कर दवाएं दीं।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि वर्तमान समय में मौसम परिवर्तन के कारण संक्रामक बीमारियों जैसे वायरल फीवर, निमोनिया,खासी व गले में खराश आदि होने की संभावना बढ़ जाती है। संक्रमण को रोकने के लिए आइसोलेशन के साथ-साथ मास्क व रुमाल का प्रयोग करें।