फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ओवरब्रिज ले रहा आकार, बाईपास देगा विकास को रफ्तार

Sat, 16 Aug 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ओवरब्रिज के पिलर का काम तेजी से चल रहा है।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। जनपद में विकास का पहिया रफ्तार पकड़ने लगा है। अब यहां भी गोरखपुर, लखनऊ सहित महानगरों की तरह से ओवरब्रिज और बाईपास ने आकार लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ओवरब्रिज बनने से जहां यहां का नजारा शहर जैसा होगा, वहीं तेज गति से आसपास के एरिया का विकास होगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। एनएच-730 पर स्थित गौहनिया चौराहे और परसिया के बीच समय माता स्थान से मड़वा चौराहे तक बनने वाला बाईपास का कार्य जोरों पर है। सवा छह किमी बाईपास पर तीन ओवब्रिज बनाए जाएंगे। इसमें एक का निर्माण शुरू हो गया, जल्द ही अन्य पर काम शुरू होने वाला है। यह बाईपास लगभग 78 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। सड़कों पर बढ़ते वाहनों के बोझ और रेलवे क्राॅसिंग पर होने वाली जाम की समस्या से निजात के लिए जगह-जगह बाईपास और ओवरब्रिज बनाने का काम कराया जा रहा है। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी और क्षेत्र विकसित हाे सकेगा। जनपद में रेलवे लाइनों का बड़ा जाल बिछा है। इसमें कई जगहों पर क्रॉसिंग हैं, जहां पर हर दिन 10 से 12 बार फाटक बंद होने पर लोगों को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ता है। जिले में 6.273 किमी बाईपास पर तीन ओवरब्रिज की सौगात मिली। इसने अब आकार लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें