बांसी। रोजगार सेवकों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम बांसी शशांक शेखर राय को ज्ञापन सौंपकर कृषि विभाग की ओर से चलाए जा रहे क्रॉप सर्वे में लगाई गई ड्यूटी का विरोध किया।
विज्ञापन
तहसील परिसर में इकट्ठा रोजगार सेवकों को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि रोजगार सेवक इंसान हैं। कोई मशीन नहीं जो कई कार्य एक साथ कर सकता है।
उन्होंने कहा कि पहले से ही विधानसभा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बीएलओ की ड्यूटी पर कार्यरत हैं। जिला अध्यक्ष सुनील चतुर्वेदी ने कहा कि रोजगार सेवकों से उनकी क्षमता के अनुसार कार्य लेना चाहिए। ब्लाॅक अध्यक्ष खेसरहा अनुज त्रिपाठी ने भी क्राॅप सर्वे ड्यूटी का पुरजोर विरोध किया।