फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन सर्वे तक सिमटा, यात्री हो रहे परेशान

Mon, 29 Dec 2025 10:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में रोडवेज बस सेवा के विस्तार से जहां कई प्रमुख रूटों पर यात्रियों को राहत मिली है, वहीं अब भी कई ग्रामीण रूट ऐसे हैं जो सिर्फ सर्वे तक ही सीमित होकर रह गए हैं। डिपो में बसों की संख्या 43 से बढ़कर 60 तक पहुंचने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को अब भी नियमित रोडवेज सेवा का इंतजार है।
विज्ञापन

डिपो से इस साल बलरामपुर, झांसी, सोनौली सहित रूटों पर बसों का संचालन किया गया, लेकिन पहले से संचालित ठोठरी, बढ़नी चाफा, सहित अन्य कई रूटों पर परिवहन निगम ने बसों का संचालन अचानक बंद कर दिया। इसके बाद निगम ने इन रूटों पर संचालन के लिए सर्वे कराया, लेकिन अभी तक बसें नहीं चलाई जा रही हैं। इसके अलावा कुछ अन्य रूटों पर बसों का संचालन हुआ तो वहां यात्री न मिलने का हवाला देकर इसे बंद कर दिया गया। यात्री सुरेंद्र, अनवर, अभिलाष ने बताया कि सुविधाएं बढ़ने के बावजूद उन्हें निजी बसों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि कई रूटों पर बसों का संचालन किया गया है। अन्य रूटों पर सर्वे में सवारी पर्याप्त नहीं मिलने से संचालन नहीं किया गया था। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें