एसएसबी व पुलिस की गिरफ्त में अवैध पटाखे के साथ आरोपी। स्रोत पुलिस
शोहरतगढ़। खुनुवां पुलिस चौकी व एसएसबी 43वीं सीमा चौकी कोटिया की संयुक्त जवानों की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के चरिगवा बॉर्डर के पास एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
नेपाल के कपिलवस्तु ग्राम कर्मा वार्ड नंबर. 6 थाना कृष्णानगर निवासी बंशी रैदास के पास से बाइक पर लदी तीन बोरियों में एक क्विंटल से अधिक अवैध पटाखे बरामद किए गए। तस्कर भारत के बाजारों से भारी मात्रा में पटाखा खरीद कर चरिगवा बाॅर्डर के रास्ते नेपाल लेकर जा था। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस चौकी खुनुवां की पुलिस व एसएसबी की सीमा चौकी कोटिया के जवानों ने संयुक्त रूप से नेपाल बाॅर्डर से पहले चरिगवा गांव के पास जांच कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति बाइक के पीछे तीन बोरी लादे हुए आता दिखा। चेकिंग करते हुए जवानों को देखकर हड़बड़ाहट में बाइक को मोड़कर भागने लगा। उसे भगता देखकर जवानों उसे घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
बाइक पर लदे तीन बोरी की जवानों तलाशी ली तो बोरे में भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद हुए। पुलिस ने कड़ाई से युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि इस पटाखे को भारतीय बाजारों से खरीद कर चरिगवा गांव के रास्ते नेपाल लेकर जा रहा था। करीब 108 किलो पटाखा पकड़ा गया है। पुलिस ने बंशी रैदास के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।