फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सवा किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली की पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के भरमी गांव के पास शनिवार को महराजगंज के बृजमनगंज सिसहनिया निवासी होरीलाल को पकड़ा। जांच में उसकी बाइक से एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि एसओ लोटन दिनेश कुमार सरोज और एसएसबी की संयुक्त टीम को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति जो सिकरी से भरमी की ओर बाइक से आ रहा है, उसकी डिक्की में गांजा रखा है। संयुक्त टीम द्वारा पचमा पुलिस के पास बाइक सवार को रोकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने उसे पकड़ लिया। जांच में उसकी डिक्की से एक किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह गांजा नेपाल से खरीद कर लाता है और गांव-गांव में घूमकर बेचता है। उससे प्राप्त पैसे से अपना व अपने परिवार का जीवनयापन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें