फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया, भगवान भाष्कर से की प्रार्थना

Sun, 15 Nov 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ नगर पंचायत के शिवबाबा पोखरे पर बने छठ घाट पर विधायक विनय वर्मा अपनी धर्मपत्नी बबिता वर
विज्ञापन
शोहरतगढ़। लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार शाम शोहरतगढ़ और ककरहवा क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि व संतान की दीर्घायु की कामना की। घाटों पर छठ गीतों और रोशनी से भक्तिमय माहौल बना रहा। शोहरतगढ़ क्षेत्र के शिवबाबा, गड़ाकुल, छतहरा, बानगंगा, परडिया, पल्टादेवी, कोटिया दीगर, महथा, खुरहुरिया, परिगवा, करौती, चिल्हिया और बेलवा महदेवा सहित विभिन्न घाटों पर पूजा-अर्चना हुई। घाटों पर गन्ने के मंडप सजाए गए और पारंपरिक गीतों के बीच व्रतियों ने जल और दूध से अर्घ्य दिया। इस दौरान नगर चेयरमैन उमा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, बीड़ी कसौधन, कमलेश गुप्ता, राजेश कुमार त्रिपाठी और सुमन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


सूप लेकर घाट पहुंची महिलाएं
ककरहवा। नेपाल सीमा से सटे कस्बे के तेलार नाले के घाट पर दोपहर तीन बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। व्रती महिलाएं फल, फूल और पूजन सामग्री से सजे सूप लेकर घाट पहुंचीं। युवाओं ने घाट की साफ-सफाई और सजावट की थी। सोनू शुक्ल की ओर से भंडारे का आयोजन भी किया गया। सुरक्षा के लिए चौकी प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। आयोजन में दुर्गेश वर्मा, पशुपतिनाथ जायसवाल, सुनील वर्मा, दीपक वर्मा सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें