फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर मांगी आपत्ति

Sat, 20 Dec 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड की गई है, जिसमें विद्यालय छात्र आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों का विवरण दिया गया है। इस पर 22 दिसंबर तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण शासनादेश के क्रम में ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किया गया है। प्रस्तावित सूची पर यदि किसी विद्यालय, छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य अथवा अन्य संबंधित पक्ष को कोई आपत्ति या शिकायत हो तो वे साक्ष्यों सहित अपना प्रत्यावेदन परिषद के पोर्टल पर ऑनलाइन 22 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।
डीआईओएस ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों से सूची का अवलोकन कर समय से आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें