फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पोषण भी, पढ़ाई भी प्रशिक्षण का शुभारंभ

Fri, 10 Oct 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
घोसियारी। ब्लॉक सभागार में बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से आयोजित पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दूसरे बैच का प्रशिक्षण बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। इस दौरान सीडीपीओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए पोषण के साथ पढ़ाई भी आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं सैद्धांतिक जानकारी और डिमाॅन्स्ट्रेशन के माध्यम से पोषणयुक्त भोजन तैयार करने के आसान और व्यावहारिक तरीके भी समझाए। इस प्रशिक्षण में गीत, बालगीत और नाटक के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षित किया गया। दुर्गेश गुप्ता कहा कि कुपोषण और अशिक्षा समाज की सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। यदि आंगनबाड़ी केंद्र सशक्त होंगे तो न केवल बच्चे बल्कि पूरा समाज सशक्त होगा। इस दौरान विजेंद्र, उर्मिला सिंह, अनिता शर्मा, अमृता त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, योगेंद्र मोहन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें