फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गोरखपुर-लखनऊ रूट पर बढ़ी बसों की संख्या

Sun, 28 Sep 2025 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। गोरखपुर के डोमिनगढ़ में तीसरी लाइन का कार्य होने से कई ट्रेनों का संचालन स्थगित होने और कई ट्रेनों के निर्धारित स्टेशन से पहले रुकने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज गोरखपुर व लखनऊ रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं जबकि यात्रियों के अनुसार अन्य रूटों पर भी बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

डिपो से गोरखपुर रूट पर 11 व लखनऊ रूट पर 10 बसों का संचालन किया जा रहा है जबकि जरूरत के अनुसार अन्य बसों को भी भेजा जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के अनुसार बसों निर्धारित समय पर ही संचालित किया जा रहा है जबकि ट्रेन का संचालन नहीं होने से कई रूट के यात्री गोरखपुर से भी यात्रा कर रहे है। रोडवेज पर बस का इंतजार कर रहे यात्री घनश्याम, अशोक व शिवम ने बताया कि पूर्व से निर्धारित होने के कारण दिन के कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। इससे लोग बस का सहारा ले रहे हैं। बस भी सभी रूटों पर समय से मिल रही है, जिससे यात्रियों को असुविधा नहीं हो रही है।
विज्ञापन

एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि लखनऊ रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए है। यात्रियों की सुविधा के अनुसार तत्काल बसें भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें