फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब तहसील स्तर पर होगी जोरआजमाइश

Mon, 15 Dec 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब अगले चरण में तहसील स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिताओं के जरिए ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन




ब्लॉक स्तर पर विभिन्न खेल विधाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ हिस्सा लिया था। इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया था। अब इन विजेता खिलाडि़यों को तहसील स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। तहसील स्तर पर मुकाबले और अधिक चुनौतीपूर्ण होंगे, जहां से चुने गए श्रेष्ठ खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाएंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना विकसित करना, छिपी प्रतिभाओं को मंच देना और जिले को राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत खिलाड़ी उपलब्ध कराना है। शिक्षा विभाग और खेल प्रशिक्षकों को उम्मीद है कि इस बहु-स्तरीय प्रतियोगिता से न केवल छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि खेल के प्रति उनकी रुचि भी मजबूत होगी। चयनित खिलाड़ी आगे चलकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे।

इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि खेल प्रतियोगिता की तैयारी चल रही है। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडल और प्रदेश स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें