फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अब न्यूरो के मरीजाें को भी मिलेगा इलाज

Tue, 19 Aug 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के नए भवन में ​बना न्यूरो सर्जरी विभाग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल काॅलेज में न्यूरो सर्जरी को शुरू करने के लिए उपकरण की खरीदारी शुरू कर दी गई है। इससे जिले के मरीजों को जल्द ही न्यूरो के मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा भी मिलने लगेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में लगभग पिछले तीन महीने से न्यूरो की ओपीडी चल रही है। इसमें तीन दिन संचालित ओपीडी में लगभग दो सौ से अधिक मरीजों का उपचार किया जाता हैं, जिससे उन्हें बेहतर सुविधा भी मिल रही है। गंभीर मरीजों को पांचवें तल पर वार्ड की भी सुविधा मिल रही हैं, लेकिन ऑपरेशन की सुविधा नहीं होने से मरीजों को बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

ऐसे में मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा देने के लिए उपकरण की खरीदारी शुरू कर दी गई है। इससे मरीजों को बेहतर इलाज हो सकेगा।
मरीज को न्यूरो से संबंधित ऑपरेशन के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें