सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी में आठ मरीज आए थे और वैक्सीन फ्रीज में बंद पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी। निरीक्षण के दौरान एमओआईसी अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार के औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पंजीकरण कक्ष, पूछताछ केन्द्र, दवा वितरण कक्ष को देखा गया। शनिवार को ओपीडी में 68 मरीज आए थे। जनऔषधि केंद्र में दवा वितरण नहीं हो रहा था। केवल दो लोगों को दवा दी गई थी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 24 घंटे स्वास्थ्य केंद्र खुला रहना चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा औषधि भंडार कक्ष को देखा गया। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए, उन्हें समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।