- बेवा सीएचसी पर एएनएम के साथ हुई समीक्षा बैठक
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पर मंगलवार को एएनएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में अनुपस्थित एएनएम को नोटिस जारी किया गया। एएनएम को निर्देशित किया कि वे यूविन पोर्टल पर फीडिंग करते हुए बच्चों और गर्भवतियों को प्रतिरक्षित करें। इसमें लापरवाही न करें।
अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि सभी एएनएम अपने क्षेत्र की आशा व आंगनबाड़ी से सहयोग लें और उनसे अधिक से अधिक आभा आईडी बनाने के लिए जोर दें। सभी को संचारी रोग व दस्तक अभियान में गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करके मरीजों को चिह्नित करें। साथ ही साथ यूवीन पोर्टल, ई-कवच, आरसीएच फीडिंग, पीएमएमवीवाई, कन्या सुकन्या योजना, आयुष्मान भारत के अंतर्गत कार्ड बनाने के लिए समस्त को निर्देश दिए गए। बैठक में निर्देश दिए कि कोई भी नवजात शिशु प्रथम डोज से वंचित न रह जाए।
इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, सुमित कुमार श्रीवास्तव, एकता सिंह, उर्मिला देवी, राजेश कुमार, विपिन कुमार, अब्दुल कय्यूम आदि मौजूद रहीं।