फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विभागों के लेखाधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

Tue, 01 Sep 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कार्यालय महालेखाकार के निरीक्षण दल के साथ वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य की अध्यक्षता में कोषाधिकारी कक्ष में विभिन्न विभागों के लेखाधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि यदि किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का प्रमोशन तृतीय श्रेणी में होता है तो उस कर्मचारी की जीपीएफ कटौती की धनराशि जीपीएफ नंबर में स्थानांतरित करा दें। समस्त विभागों के स्थापना कार्य देख रहे कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बताया कि नियमित वेतन का आहरण ऑटो माध्यम से ही निकाला जाए। साथ ही अन्य बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सहायक लेखाधिकारी अतुल कुमार राय, जितेंद्र कुमार गुप्ता, संदीप कुमार, वरिष्ठ लेखाकार धर्मेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा जानकारी दी गई। इस अवसर पर लेखाकार रामचंदर यादव, नजमी कमाल खान, मुख्य रोकड़िया शिवकुमार गुप्ता, सहायक लेखाकार अजीत प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें