फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो माह से नहीं मिला वेतन, कार्य बहिष्कार करेंगे जिला पंचायत कर्मी

Fri, 14 Aug 2026 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में बैठक कर अपर मुख्य अधिकारी को दिया पत्र
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दो माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान जिला पंचायत कर्मियों ने शुक्रवार को बैठक कर अपर मुख्य अधिकारी को पत्र देकर समस्या निदान की मांग की। जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में कर्मियों ने निर्णय लिया कि एक सप्ताह में वेतन भुगतान नहीं हुआ तो वह कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कर्मचारियों का कहना था कि जून और जुलाई 2026 समेत दो माह का वेतन नहीं मिला है और तीसरे माह-अगस्त, 2026 का 13 दिन भी बीत चुका है। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के परिवार का पालन-पोषण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने वेतन खाता पर ऋण ले रखा है, जिसकी दो माह से किस्त भी नहीं जमा हो पा रही है। कटौती माह की 10 तारीख को बैंक द्वारा निर्धारित है। समय पर किस्त न जमा होने की दशा में उनका सीबिल भी खराब हो रहा है। उन्होंने कहा कि अपर मुख्य अधिकारी एवं प्रशासक जिला पंचायत से कई बार मौखिक रूप से अनुरोध किया जा चुका है, जिसके बाद भी वेतन भुगतान नही किया गया है, जिसके कारण विवश होकर हम कर्मचारीगण कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। मांगे नहीं पूरी होने पर यह अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान रवि प्रताप सिंह, अभिषेक मौर्य, जयराम प्रसाद आर्य, राधेरमण यादव, सतीश मणि त्रिपाठी, अनिल कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें