फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ स्टेशन पर कोच इंडिकेटर नहीं, ट्रेन आने पर भटकते हैं यात्री

Mon, 23 Nov 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन का दर्जा तो मिल गया है लेकिन कई बुनियादी सुविधाओं का इंतजार है। स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्म पर कोच डिस्प्ले बोर्ड नहीं लगा है। इसके कारण ट्रेन आने पर आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को अपना कोच तलाशने के लिए सामान लेकर प्लेटफॉर्म पर इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

कोच इंडिकेटर नहीं होने से यात्रियों को यह पता नहीं चल पाता कि उनका डिब्बा प्लेटफॉर्म के किस हिस्से में आएगा। खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में यह परेशानी अधिक होती है।
ट्रेन के कुछ मिनट रुकने के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांग यात्रियों को कोच तक पहुंचने में दिक्कत होती है। कई बार जल्दबाजी में सामान लेकर भागने से गिरने और चोट लगने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय यात्री अभिषेक, योगेश, महेश, राजू और अजय का कहना है कि शोहरतगढ़ नेपाल सीमा से सटा महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां से लखनऊ, मुंबई और बनारस समेत विभिन्न स्थानों के लिए एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेनें गुजरती हैं।
रोजाना बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं लेकिन कोच इंडिकेटर जैसी जरूरी सुविधा नहीं है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से दोनों प्लेटफॉर्म पर कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग की है।
इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर एक की ऊंचाई भी मानक के अनुरूप बढ़ाने की मांग उठाई गई है। समाजसेवी पंकज पांडेय, वकार मोइज खान और विष्णु उमर समेत नगर के लोगों ने रेलवे अधिकारियों से दोनों समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें