फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नीति आयोग टीम ने किया आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, जानी हकीकत

Fri, 21 Nov 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। नीति आयोग के सीनियर एसोसिएट डॉ. कृष्णकांत शर्मा ने बढ़नी ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इसमें व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। इसके साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

टीम ने सबसे पहले खुजरिया और रूमनदई आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण किया, जहां केंद्रों के इंफ्रास्ट्रक्चर स्थिति, स्वच्छता, शिक्षण-सहायक सामग्री (टीएमएल), ग्रोथ मॉनिटरिंग और ईसीसीई गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एक केंद्र में बच्चों की सहभागिता, गतिविधियों के संचालन और पोषण संबंधी व्यवस्थाओं को देखा गया। दूसरे केंद्र पर टीम ने अभिभावक-आंगनबाड़ी बैठक का अवलोकन किया और बैठक संचालन, अभिभावक सहभागिता और बच्चों के समग्र विकास से जुड़े प्रयासों को समझा। उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग, टीएमएल के सुदृढ़ क्रियान्वयन और अभिभावक सहभागिता बढ़ाने पर जोर देते हुए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। टीम ने आवश्यक सुधारों के लिए सुझाव भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी रविंद्र यादव और रॉकेट लर्निंग संस्था से सीनियर प्रोग्राम मैनेजर अमन मौर्य, प्रोग्राम मैनेजर सुकेश कुमार, जिला समन्वयक राहुल चौरसिया और अमृत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें