शोहरतगढ़ के डोई नदी पर विजर्सन कलश अन्य सामग्री से रुपये ठूठते हुए बच्चे। संवाद
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ के डोई नदी में शनिवार दोपहर बाद विसर्जित की गईं मूर्तियों से सामान निकालने के लिए बच्चे नदी में कूद गए। विसर्जन के बाद प्रतिमाओं का सामान और रुपये निकालने के लिए बच्चे सहित अन्य लोग जूझते रहे। मूर्तियों से शृंगार के सामान निकालने के लिए लोग जुटे नजर आए।
शोहरतगढ़ कस्बे व आसपास की दुर्गा प्रतिमा की मूर्तियां शुक्रवार को रात में गाजे बाजे के साथ डोई नदी में दोपहर बाद तक विजर्सन किया। और कलश सहित आदि सामग्री का विजर्सन भी किया गया।
विसर्जन के बाद मूर्तियों का सामान और रुपये निकालने के लिए लोग जूझते रहे। बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी उतर गए। विसर्जित की गई मूर्तियों से शृंगार किए गए कपड़ा, आभूषण, पैसा सहित आदि साम्रगी निकालने लगे।