फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रावण वध के साथ नौ दिवसीय रामलीला का समापन

Sun, 15 Nov 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के सहिजवार गांव में आयोजित रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
- कुंभकरण और मेघनाथ वध से लेकर सती सुलोचना के विलाप तक का हुआ मंचन, रावण दहन देखने उमड़ी भीड़
विज्ञापन

फोटो- है
भनवापुर। क्षेत्र के सहिजवार गांव में आयोजित नौ दिवसीय रामलीला का शनिवार रात रावण वध और दहन के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन कुंभकरण वध, मेघनाथ वध, सती सुलोचना के विलाप और रावण वध का कलाकारों ने सजीव मंचन किया। रावण दहन देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मंचन के दौरान दिखाया गया कि लंका युद्ध में कुंभकरण और मेघनाथ भगवान श्रीराम की सेना को कड़ी चुनौती देते हैं, लेकिन अंततः दोनों का वध हो जाता है। मेघनाथ की मृत्यु का समाचार सुनकर सती सुलोचना के विलाप का भावपूर्ण दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे। इसके बाद श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध हुआ। अंत में भगवान श्रीराम के बाण से रावण का अंत हो गया। रावण के धराशायी होते ही परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इसके बाद रावण का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने अहंकार और अधर्म पर सत्य व धर्म की विजय का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. राम प्रताप चौधरी, प्रदीप चौधरी, कल्लू, उत्तम प्रसाद, तौलू, गोलू और सुखराम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें