फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राजतिलक के साथ नव दिवसीय रामलीला का हुआ समापन

Mon, 23 Nov 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चौखड़ा में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुई रामराज्य की स्थापना
विज्ञापन

भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौखड़ा में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला का गत रात्रि भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, मेघनाद वध, अहिरावण वध और रावण वध से लेकर भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन तक की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया।
मंचन में दिखाया गया कि युद्ध के दौरान मेघनाद के शक्तिबाण से लक्ष्मण जी मूर्छित हो जाते हैं। इसके बाद हनुमान जी संजीवनी बूटी लाकर उनके प्राण बचाते हैं। वहीं, रावण के बुलाने पर कुंभकरण युद्धभूमि में पहुंचता है, जहां भगवान श्रीराम के हाथों उसका वध होता है। इसके बाद लक्ष्मण जी मेघनाद का वध करते हैं।
विज्ञापन

रावण की चिंता बढ़ने पर वह पाताल लोक से अहिरावण को बुलाता है। अहिरावण छलपूर्वक भगवान श्रीराम और लक्ष्मण जी को पाताल लोक ले जाकर देवी के समक्ष बलि चढ़ाने की योजना बनाता है। हनुमान जी उसकी योजना विफल कर उसका वध कर देते हैं। अंत में रावण स्वयं युद्धभूमि में उतरता है और भगवान श्रीराम के हाथों मारा जाता है। इसके बाद लक्ष्मण जी रावण से ज्ञान प्राप्त करते हैं और विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार किया जाता है।
इसके बाद माता सीता के साथ भगवान श्रीराम अयोध्या के लिए प्रस्थान करते हैं। चित्रकूट पहुंचने पर भगवान श्रीराम हनुमान जी को अयोध्या भेजकर भरत को अपने आगमन की सूचना देते हैं। भगवान श्रीराम के अयोध्या पहुंचते ही नगर में खुशियां छा जाती हैं। गुरु वशिष्ठ द्वारा उनका राजतिलक किया जाता है। इसी के साथ रामराज्य की स्थापना का संदेश देते हुए नौ दिवसीय रामलीला का समापन हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंटू गुप्ता, डॉ. लुकमान, असगर जमील, अरुण कुमार सिंह, मंगल मोदनवाल, जिगर मोदनवाल, पप्पू मोदनवाल और रवि मोदनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें