फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का इटवा में हुआ स्वागत

Mon, 23 Nov 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी की अगुवाई में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित
विज्ञापन

- अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर किया अभिनंदन
इटवा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के पहली बार इटवा पहुंचने पर सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय महामंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह रहा। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से निरंतर संपर्क पार्टी की सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें