फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नौ बीईओ का तबादला, तीन नए आएंगे

Mon, 16 Nov 2026 10:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) के बड़े पैमाने पर हुए अंतरजनपदीय स्थानांतरण में सिद्धार्थनगर के नौ अधिकारियों का दूसरे जिलों में तबादला कर दिया गया है। वहीं, बस्ती से तीन खंड शिक्षा अधिकारियों को सिद्धार्थनगर भेजा गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से 16 नवंबर 2026 को जारी आदेश में स्थानांतरण की सूची जारी की गई है।
शासन के आदेश के मुताबिक सिद्धार्थनगर में तैनात रामू प्रसाद को देवरिया, अशोक कुमार सिंह और धर्मेंद्र पाल को बलरामपुर, राम कुमार सिंह को देवरिया, महेंद्र प्रसाद और संजय कुमार को गोंडा, राजेश कुमार को बस्ती, अरुण कुमार को गोरखपुर और नीरज कुमार सिंह को कुशीनगर स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, बस्ती में तैनात विजय आनंद, धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी और अरुण कुमार यादव को सिद्धार्थनगर भेजा गया है। इनके स्थानांतरण से जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती में बदलाव होगा। आदेश संयुक्त सचिव लाल मणि यादव की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें