सीएचसी इटवा में धरना देते राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मी। संवाद
मांगों को लेकर सोमवार से बुधवार तक दो घंटे कार्य बहिष्कार, बृहस्पतिवार को लखनऊ में देंगे धरना
इटवा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों का सोमवार को सीएचसी इटवा परिसर में धरना जारी रहा। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारियों ने भी मांगों को लेकर सोमवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। कर्मचारी प्रतिदिन शुरुआती दो घंटे काम नहीं करेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारी अमित मिश्र और जितेंद्र ने बताया कि सोमवार से बुधवार तक प्रतिदिन शुरुआती दो घंटे कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा। इसके बाद बृहस्पतिवार को लखनऊ के ईको गार्डन में पहुंचकर धरना देंगे। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
उधर, एनएचएम के संविदा कर्मी भी अपनी मांगों को लेकर पूर्व की तरह सोमवार को धरने पर बैठे रहे। धरने में डॉ. प्रियंका, डॉ. ज्योति, आभा पांडेय, विभा, नीरज और हिमांशु सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।