शोहरतगढ़। विधायक विनय वर्मा ने एक नेपाली व्यक्ति पर अपनी हत्या कराने की आशंका जताई है। शुक्रवार को विधानसभा सत्र के एक दिन पहले विधायक के वायरल हो रहे एक वीडियो में एक नेपाली व्यक्ति पर उनके खिलाफ हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। विधायक विनय वर्मा ने वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि एक स्कूल में अधिक फीस लिए जाने की जांच कराए जाने के कारण उनके विरुद्ध हत्या की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने बताया कि बढ़नी स्थित एक इंटर काॅलेज में छात्र-छात्राओं के साथ अवैध फीस वसूली की शिकायत करने के बाद नेपाली निवासी विद्यालय के प्रबंधक ने बस्ती मंडलायुक्त को उनके विधायक निधि के द्वारा हुए कार्य की जांच के लिए पत्र दिया था। इसके अलावा वह व्यक्ति बार-बार स्वयं को गोरखनाथ मठ का खास होने का दावा करके प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का भी दुरुपयोग भी कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने बस्ती कमिश्नर पर आरोप लगाया कि जब उन्होंने पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों की शिकायत से संबंधित कई पत्र उनके पास भेजा, लेकिन उसकी जांच उन्होंने नहीं करवाई। एक नेपाली व्यक्ति की शिकायत की जांच करवाने को लेकर वह बहुत तेजी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इसकी शिकायत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की है। साथ ही इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे।
एक इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं के साथ अवैध फीस वसूली को लेकर अधिकारियों से जांच करवाया था। जांच रिपोर्ट विद्यालय के प्राध्यापक पर कार्रवाई आदेश हुआ था। उसके एक नेपाली युवक अधिकारियों से मिलकर मेरी जांच करवाने के लिए शिकायत पत्र दिया है। जो नियम के विरुद्ध है। नेपाली व्यक्ति गोरखपुर मठ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाम लेकर उनकी छवि खराब कर रहा है। यह सब कार्य अधिकारियों के सह पर हो रहा है। ये लोग नेपाली व्यक्ति से मिलकर मेरी हत्या भी करवा सकते हैं।
विनय वर्मा, विधायक शोहरतगढ़