सिद्धार्थनगर। नेपाल की मतदाता सूची में शामिल हफीजुर्रहमान का नाम भारत की मतदाता सूची में अब्दुल्लाह के नाम से दर्ज होने का मामला सामने आया है। संबंधित व्यक्ति ने मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत आवेदन भी किया है। इस संबंध में ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने जांच के निर्देश दिए हैं। यह प्रकरण उसका बाजार ब्लॉक के सोहांस दरमियानी गांव स्थित मेहनहवा का बताया जा रहा है।
शिकायतकर्ता मोहम्मद फैसल का कहना है कि हफीजुर्रहमान नेपाल का मूल निवासी है और उसका पूरा परिवार स्थायी रूप से नेपाल में ही रहता है। इसके बावजूद नियमों के विपरीत तरीके से उसने भारत की मतदाता सूची में अब्दुल्लाह नाम से अपना और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से भी एसआईआर फाॅर्म भरवा दिया है।
एसडीएम सदर कल्याण सिंह मौर्य ने बताया कि इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। प्रकरण की जांच कराई जाएगी और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।