फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पांच लाख मतदाता वोट देने से हो जाएंगे वंचित

Mon, 08 Dec 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सोमवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने जिस तरीके से आनन-फानन में प्रदेश में एसआईआर के जरिये मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करा रही है। इससे जिले के करीब पांच लाख मतदाता वोट देने से वंचित हो जाएंगे। क्योंकि आयोग ने अधिकांश गांवों में अभी तक 2003 के वोटर लिस्ट को मैपिंग ही नहीं करा पाई है। ऐसे में मतदाताओं के वोट उससे नहीं मिलान हो पा रहा है।
विज्ञापन

सपा जिला कार्यालय प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि इटवा विधानसभा क्षेत्र के बिस्कोहर और धोबहा में चार-चार सौ वोटर की मैपिंग न होने से नाम कट गया है। अभी तक 3,40,136 में 2,65,331 फॉर्म की फीडिंग हो पाई है। इसमें 1,45,000 फॉर्म की मैपिंग हो गई, लेकिन 1,20,000 का मैपिंग नहीं हो पाई है। करीब 58,913 वोट कटेगा।
तीसरे ऑप्शन के बाद जो नोटिस आयोग भेजेगा, उसमें जन्म प्रमाण के साथ अन्य न मिलने वाले प्रमाण पत्र को अनिवार्य करेगा। इससे अधिकांश लोग उपलब्ध ही नहीं तय समय पर करा पाएंगे। इससे उनका वोट भी कट जाएगा। आयोग को चाहिए पहले सभी गांवों को 2003 के वोट जरिये मैपिंग कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें