फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नेपाली सेना ने गोरखा बाढ़ से 49 लोगों को निकाला

Sun, 11 Oct 2026 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नेपाल के गोरखा जिले में बचाव कार्य जारी। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल के गोरखा जिले में रविवार को बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ आ गई। नेपाली सेना ने अब तक 49 लोगों को सुरक्षित बचाया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सेना ने एमआई-17 समेत चार हेलीकॉप्टर और जमीनी रास्ते से सैनिकों को भेजा। अन्य सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से तलाशी और बचाव अभियान जारी है। नेपाली सेना के जनसंपर्क एवं सूचना निदेशालय ने रविवार दोपहर तीन बजे यह जानकारी दी। बचाए गए लोगों में एक शिशु, दो बालक और एक विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार चल रहा है।
विभिन्न इलाकों में बचाव कार्य
जगत से गोरखा तक छह लोगों को बचाया गया। फिलिम से हुलचुक तक एक बच्चे समेत चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया। यारू से हुलचुक तक दो बच्चों सहित 15 लोगों को पहुंचाया गया। हुलचुक से फिलिम तक एक और नामरुंग से फिलिम तक दो लोगों को बचाया गया। न्याकफेदी से न्याकडांडा तक नौ लोगों को बचाया गया। पयून से सलेरी (नई बस्ती) तक 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें