फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल : बस हादसे में महिला की मौत, 36 अन्य घायल

Sat, 04 Oct 2025 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई जबकि 36 यात्री घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का नेपाल के अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

सभी यात्री नेपाल के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है, प्रारंभिक रूप से तेज रफ्तार और सड़क की फिसलन को हादसे की वजह माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, धनगढ़ी से काठमांडू जा रही यात्री बस सुबह लगभग पांच बजे सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के शिवराज नगर पालिका नगर, बनकसवासा में हादसे का शिकार हो गई। जानकारी मिलते ही नेपाल पुलिस की टीम बचाव और राहत कार्य में जुट गई। घायलों को बस से बाहर निकलवाकर अलग-अलग अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मुताबिक बस में 36 यात्री घायल हो गए। इसमें एक महिला की मौत हाे गई। घायलाें में दो की हालत गंभीर बनी है। बस में सवार यात्री अधिकांश सुदूर पश्चिम नेपाल के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक रिपेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान और राष्ट्रीयता सार्वजनिक नहीं की गई है। यातायात पुलिस के अनुसार, चार यात्रियों को गंभीर चोटें जबकि कई अन्य को मध्यम और हल्की चोटें लगीं हैं। गंभीर रूप से घायलों को पहले संजीवनी सामुदायिक अस्पताल, चंद्रौटा में प्राथमिक उपचार के बाद बुटवल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें