फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नौगढ़ ने शोहरतगढ़ को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में नौगढ़ व शोहरतगढ़ के बीच बृहस्पतिवार को एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें नौगढ़ ने शोहरतगढ़ को चार विकेट से हरा दिया। नौगढ़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिराज ने छह विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौगढ़ ने निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 197 रन बनाए। इसमें प्रिंस ने 61 रन, शब्बीर रज्जा ने 35 रन व आयुष ने 26 रनों की पारी खेली। नौगढ़ के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिराज ने छह विकेट, हिंमांशु, शिवकुमार व मो. तब्बीस ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नौगढ़ ने 25 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसमें अर्जुन 52 रन, शिवकुमार ने 44 रन व ताविस ने 30 रनों की पारी खेली। शोहरतगढ़ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवकुमार ने दो विकेट, शैलेंद्र ने दो विकेट, अमित ने एक विकेट चटकाए। इस दौरान विपिन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें