फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भोटेकोशी बाढ़ में मृतकों के सम्मान में नेपाल में राष्ट्रीय शोक

Tue, 08 Sep 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भोटेकोशी बाढ़ में मारे गए लोगों के सम्मान में नेपाल में आधा झुका राष्ट्रीय ध्वज। स्रोत सोशल मीड
विज्ञापन
- सरकारी कार्यालयों और विदेशों में नेपाली दूतावासों में आधा झुका रहा राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन

खुनुवां। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में सोमवार को पूरे नेपाल में राष्ट्रीय शोक मनाया गया। घटना के 13वें दिन सरकार ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि और परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।
सरकार के निर्णय के तहत सोमवार को नेपाल के सरकारी कार्यालयों के साथ ही विदेशों में स्थित नेपाली दूतावासों और कूटनीतिक मिशनों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा। इस दौरान बाढ़ में जान गंवाने वाले नागरिकों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की गई। राष्ट्रीय शोक मनाने का निर्णय तीन सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद कार्यालय, सिंहदरबार में हुई बैठक में लिया गया था। सरकार ने भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जनहानि पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के सम्मान में देशभर में राष्ट्रीय शोक मनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के इसी फैसले के तहत सोमवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों और विदेशों में स्थित नेपाली दूतावासों व कूटनीतिक मिशनों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहा। नेपाल सरकार ने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें